मैहर के नेशनल हाईवे-30 पर हुआ हादसा:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक की हालत गंभीर, सतना रेफर

नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार की देर रात एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सामने से हुई भिड़ंत प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा एनएच-30 पर ग्राम परसवाही के पास मंगलवार देर रात हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक दिलीप सोंधिया (32 वर्ष), पिता सीताराम सोंधिया निवासी अमरपाटन की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरा युवक रामप्रकाश कोल (28 वर्ष), पिता रतिया गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत हाईवे एम्बुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि दोनों युवक बाइक से अमरपाटन जा रहे थे। जब वे एनएच-30 पर परसवाही के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में दिलीप की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *