हिमाचल में शराब पीकर बस चला रहा ड्राइवर पकड़ा:15 हजार का चालान; 45 टूरिस्ट सावर थे, पुलिस ने दूरी बस से भेजा दिल्ली

हिमाचल प्रदेश में वोल्वो बस में सवार टूरिस्ट की जान से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। दरअसल, रविवार रात को कांगड़ा जिला के रक्कड़ थाना क्षेत्र में बीड़-बिलिंग से एक वोल्वो बस दिल्ली जा रही थी। इसमें छोटे बच्चों व महिलाओं समेत 45 टूरिस्ट सवार थे। मगर बस का ड्राइवर नशे में धुत था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और वोल्वो बस के ड्राइवर दीपक चंदेल निवासी बल्ह मंडी का मोटर वाहन अधिनियम के तहत 15 हजार रुपए का चालान काट दिया। यही नहीं बस में सवार सभी यात्रियों का किराया भी वापस लौटाने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि रविवार रात को नॉर्दर्न ट्रैवलर कंपनी की वोल्वो बस बीड़-बिलिंग से दिल्ली जा रही थी। यह बस कांगड़ा के ही रक्कड़ में खराब हो गई। इस बीच पुलिस को किसी ने ड्राइवर के नशे में होने की सूचना दी। पुलिस ने दूसरी बस से दिल्ली रवाना किए टूरिस्ट जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि बस का ड्राइवर ठीक हालत में नहीं है। उसने ज्यादा शराब पी हुई है। ज्वालामुखी के डीएसपी और रक्कड़ के थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने उसी वक्त दूसरी बस की व्यवस्था की और सभी यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया। सभी ड्राइवर-कंडक्टर की निगरानी करने के निर्देश थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने कहा, समय पर कार्रवाई न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद जिला पुलिस देहरा ने सभी ट्रांसपोर्ट और टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि अपने ड्राइवरों और कंडक्टरों की नियमित जांच सुनिश्चित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *