PAK एजेंट बोला-पाकिस्तान आर्मी ने पुंछ गुरुद्वारे पर हमला किया:यूट्यूबर दोस्त से कन्फर्म किया, ऑपरेशन सिंदूर के समय जानकारियां मंगवाई

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा के साथ पॉडकास्ट कर चुके पाकिस्तान के ISI एजेंट नासिर ढिल्लों का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह कबूल कर रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत में बैठे सूत्रों ने उसे कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेजी थीं। नासिर ने कहा कि पाक आर्मी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया। मैंने अपने वहां के यूट्यूबर दोस्त से बात कर इसे कन्फर्म किया। साथ ही गुरुद्वारे के एक व्यक्ति से भी बात की। हालांकि नासिर ने अपने वीडियो में उन लोगों का नाम नहीं बताया। साथ ही उसने भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी की फोटो दिखाकर भड़काने की कोशिश भी की। नासिर ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर ऑपरेशन सिंदूर (7-8 मई की रात) के 3 दिन बाद यानी 10 मई 2025 को अपलोड किया था। नासिर ढिल्लों के वीडियो में 3 बड़ी बातें… ज्योति मल्होत्रा के साथ पॉडकास्ट किया था
नासिर ढिल्लों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के साथ पॉडकास्ट भी किया था। ज्योति हिसार स्थित अपने घर से वर्चुअली कनेक्ट हुई थी। पॉडकास्ट में ज्योति ने नासिर से कहा कि भारत के लोगों के मन में पाकिस्तान की जो छवि है, उसे बदलने का मौका मुझे मिल रहा है। मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा हिंदू आबादी पाकिस्तान घूमने जाए। इसके लिए मैं वीडियो पर काम कर रही हूं। नासिर कहता है कि तुमने पाकिस्तान में साथ वीडियो बनाने के लिए कहा था। इस बार मैं तुम्हारे साथ चलूंगा। तब ज्योति कहती है कि मैं इस बार एक महीने के लिए पाकिस्तान आऊंगी। यूट्यूबर्स से दोस्ती करने के बाद टास्क देता था
सूत्रों के अनुसार, नासिर ढिल्लों पहले भारतीय यूट्यूबर्स से दोस्ती करता, फिर उन्हें पाकिस्तानी ISI एजेंट्स से मिलवाता था। इसके बाद उन्हें भारतीय सेना और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाने का टास्क देता था। नासिर के साथ ज्योति की कितने समय और कब-कब बातचीत हुई, भारतीय एजेंसियां इसकी छानबीन कर रही हैं। ———————————————— ये खबरें भी पढ़ें… ज्योति मल्होत्रा की आज हिसार कोर्ट में पेशी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेगी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​आज कोर्ट में पेश होगी। अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ज्योति की पेशी करवाई जाएगी। 26 मई को ज्योति को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। पूरी खबर पढ़ें… जासूसी के आरोप में पकड़े जसबीर की आज मोहाली कोर्ट में पेशी, मोबाइल में मिले 150 नंबर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मशहूर यूट्यूबर जसबीर सिंह उर्फ ​​जान महल को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। पंजाब पुलिस का आरोप है कि जसबीर भारतीय सैन्य ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेजता था। पुलिस को उसके मोबाइल में 150 से ज्यादा सैन्य अफसरों, संस्थाओं और लोगों के नंबर मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें… ज्योति और पंजाबी यूट्यूबर के हक में आया ISI एजेंट: नासिर बोला-दोनों बेकसूर, इनसे नहीं मिला; BJP नेता सिरसा के साथ भी हैं मेरे फोटो पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार रोपड़ (पंजाब) के यूट्यूबर जसबीर सिंह के पक्ष में पाकिस्तान का यूट्यूबर नासिर ढिल्लों आया है। उसने दावा किया है कि जसबीर सिंह बेकसूर है। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि वह ज्योति मल्होत्रा से कभी नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *