बजरंग दल नेता मर्डर केस की जांच NIA करेगी:कर्नाटक के मंगलुरु में तलवारों से हमला किया था; मामले में अब तक 16 गिरफ्तार

कर्नाटक में बजरंग दल नेता और 2022 के फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुहास शेट्टी की हत्या मामले की जांच अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, हत्या के आरोपियों के तार प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस हत्या का उद्देश्य लोगों में डर और आतंक फैलाना था। NIA जल्द केस दर्ज कर जांच शुरू करेगी। मंगलुरु में 1 मई को सुहास शेट्टी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही इलाके में तनाव फैल गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अब्दुल सफवान, नियाज, मोहम्मद मुजम्मिल, खालंदर शफी, आदिल मेहरूफ, नागराज, रंजीत और रिजवान शामिल हैं। घटना की 2 तस्वीरें… हमलावरों को छिपाने वाले अब्दुल रजाक सहित 16 गिरफ्तार पुलिस ने अब तक इस केस में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 59 वर्षीय अब्दुल रजाक भी शामिल है, जो मुख्य आरोपी मोहम्मद मुजम्मिल का पिता और दूसरे आरोपी नौसाद वमनजूर उर्फ छोटे नौसाद का ससुर है। पुलिस के अनुसार, रजाक ने हत्या की साजिश में भाग लिया और आरोपियों को छिपाने में मदद की। कौन है सुहास शेट्टी? 1 मई की रात सुहास अपने पांच साथियों के साथ कार से कहीं जा रहा था, तभी दो कारों में सवार हमलावरों ने रास्ता रोक लिया। इसमें से 6 हमलावरों ने तलवार और धारदार हथियारों से सुहास पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल शेट्टी को नजदीक अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दरअसल, 42 साल का सुहास शेट्टी 2022 के चर्चित फाजिल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में से एक था। वह बजरंग दल का नेता था और लंबे समय से कर्नाटक की राजनीति का खास चेहरा था। ——————— कर्नाटक की ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु भगदड़- पुलिस अफसर ने एक्स्ट्रा फोर्स मांगी थी:दावा- सरकार को बताया था RCB के लाखों फैंस आ सकते हैं, संभालना मुश्किल होगा बेंगलुरु भगदड़ केस में रविवार को नया खुलासा हुआ है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, DCP एमएन करिबासवना गौड़ा ने 4 जून को विक्ट्री परेड से पहले राज्य सरकार को लेटर लिखकर चेतावनी दी थी।इसमें उन्होंने कहा था कि RCB की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। अगर चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रोग्राम होता है तो लाखों लोग वहां पहुंच सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *