झरिया में भूमिगत आग से जमीन धंसने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई

रांची | झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को झरिया में वर्ष 2017 में भूमिगत आग के कारण जमीन धंसने से एक बच्चे और उसके पिता के निधन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इससे संबंधित मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। ऐसे में हाईकोर्ट में सुनवाई किया जाना उचित नहीं है। इसके बाद अदालत ने उक्त याचिका को निष्पादित कर दिया। दरअसल, झरिया में भूमिगत आग लगने की वजह से जमीन धंस गई थी। इस घटना में एक बच्चा और उसके पिता की मौत हो गई थी। मीडिया में यह खबर प्रकाशित हुई तो हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *