अग्रसेन भवन में तीन दिवसीय समर कैंप का समापन, कई प्रतियोगिताएं हुईं

‌रांची| अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा महिला समिति द्वारा आयोजित 22वां समर कैंप का समापन किया गया। सोमवार को अंतिम दिन ओम के उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अजय गोस्वामी व उर्मिला पाड़िया ने बच्चों को लकड़ी की काठी, काठी का घोड़ा गीत की प्रस्तुति दी। इसमें बच्चों को खूब आनंद आया। बच्चों को नित्य कर्म की जानकारी दी गई। नंददुलाल दत्ता ने योग व एरोबिक्स किया। मनीष ने चित्रकला में तीन दिनों में अलग-अलग चित्रकला में वाटरमेलन, लाइटहाउस व ज‌हाज‌ बनाना सिखाया। सुबोध कुमार ने कोलाज की जानकारी दी व क्राफ्ट बनाना सिखाया। पाजेब नृत्य कला केंद्र के दीपक कुमार सिन्हा से तीन दिनों तक मॉडर्न डांस का बच्चों ने जमकर मजा लिया। मो. साबिर हुसैन ने छाते पर पेंटिंग की सुंदर कलाकृतियां बनाना सिखाया। दीपक कुमार ने बच्चों को शतरंज की जानकारी दी। उन्होंने नेशनल तक जाने का हौसला बढ़ाया, जिससे बच्चे खुश हुए। समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षकों को उचित मानदेय देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। समापन सत्र में महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, वीणा मोदी, मंजू केडिया, उर्मिला पाड़िया, रीना सुरेखा, बबीता नारसरिया, वीणा बूबना, नेहा तुलस्यान, प्रीति फोगला, सुनीता सरावगी, स्वर्ण जैन, रेणु छापड़िया, सीमा पोद्दार व अनीता केडिया समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *