आदिवासी समाज के महानायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सोमवार को कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। बिरसा मुंडा के सैंकड़ों अनुयायी पुरुष, महिलाएं और बच्चे सफेद वस्त्र धारण कर खूंटी के बंदगांव समेत विभिन्न क्षेत्रों से कोकर समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्होंने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुंडारी भाषा में सामूहिक प्रार्थना के साथ सभी ने अंधविश्वास, नशा, और सामाजिक कुरीतियों से लड़ने तथा बिरसा मुंडा के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। फोटो : माणिक बोस*


