रांची| झारखंड के इतिहास पुरुष स्व. सुशील कुमार बागे की जयंती पर मुंडा सभा के तत्वावधान में पुराना विधानसभा क्लब हॉल धुर्वा में मुंडारी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम सोमा मुंडा, द्वितीय बुदु मुंडा, तृतीय सोहराय मुंडा को मिला। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर ज्योति कंडीर, द्वितीय स्थान पर सुनीता देवी रही। स्पर्धाओं को पुरस्कार के रूप में पांच हजार, तीन हजार व एक हजार रुपए के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर विधायक रामसूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।


