गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाशोत्सव 12 को

रांची | मीरी-पीरी के मालिक सिखों के छठे नानक गुरु श्री हरगोविंद साहिब महाराज का प्रकाशोत्सव 12 जून को मनाया जाएगा। श्री गुरु सिंह सभा रांची के तत्वावधान में मेन रोड गुरुद्वारा में 10 बजे से विशेष दीवान सजेगा, जो दोपहर 1.30 बजे तक जारी रहेगा। दीवान की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा। इधर, कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा में भी श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा सिखों के छठे गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में सत्संग सभा द्वारा सुबह 8 बजे से विशेष दीवान सजाया जाएगा। दीवान की शुरुआत आसा दी वार कीर्तन से होगी। इसके बाद गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई महिपाल सिंह और उनके साथियों द्वारा शबद गायन किया जाएगा। श्री गुरुनानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिड्ढा ने बताया कि गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह द्वारा गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा। श्री आनंद साहिब का पाठ होगा। दीवान की समाप्ति पर लंगर में मिस्सी रोटी और प्याज के अचार श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *