परमेश्वर की दया से छोटानागपुर का उत्थान हुआ : मॉडरेटर मार्शल

सिटी रिपोर्टर | रांची जीईएल चर्च में तीन दिवसीय प्रथम वयस्क बपतिस्मा दिवस का 175वां जुबिली वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम एवं आत्मिक जागृति सभा का सोमवार को समापन हो गया। संध्या कार्यक्रम में मॉडरेटर मार्शल केरकेट्टा ने अपने संदेश में कहा कि यहोवा सामर्थी है, ब्रह्मांड के रचना करने वाले यहोवा है। परमेश्वर हमारे जीवन को हर परिस्थिति में बचाते हैं। उसके सामर्थ्य को याद करते हुए इसराइली जुबिली मनाते थे। लाल समुद्र में भी यहोवा ने उसके लिए मार्ग बनाया। बंधुवाई से बचाया, बंजर भूमि में भी भोजन का इंतजाम किया। परमेश्वर अगुवाई करने वाला है। मिशनरियों को परमेश्वर ने ही लाया है। मिशनरियों की मेहनत का फल आज के दिन 9 जून को मिला। परमेश्वर की दया के कारण ही छोटानागपुर क्षेत्र में उत्थान हुआ। आज 175 वर्ष के बाद हम उस दिन को याद करते हैं जब परमेश्वर ने अपने सामर्थ्य को प्रकट किया। सुबह 6 बजे प्रथम बेथेसदा उपासनालय में प्रार्थना हुई। संचालन रेव्ह ममता बिलुंग ने किया, उपदेशक बिशप सीमांत तिर्की थे। 6.30 बजे से क्राइस्ट चर्च में आराधना हुई। जिसका संचालन रेव्ह जॉर्ज शांतिएल केरकेट्टा ने किया। उपदेशक बिशप जॉनसन लकड़ा रहे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह दिन पूरी कलीसिया के लोगों के लिए धन्यवाद का दिन है। प्रभु के अनुसार सुसमाचार का प्रसार किया जा रहा है। आज गोस्सनर कलीसिया में सभी जाति के लोग शामिल है। आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसके बाद 10 बजे से 1 बजे तक विशेष प्रार्थना हुई। संचालन रेव्ह आलोक मिंज और उपदेशक रेव्ह सुनिता तिर्की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *