सीटी ग्रुप ने स्वस्थ पंजाब को बढ़ावा देने के लिए करवाया ‘वीकेंड ऑफ वेलनेस’

भास्कर न्यूज | अमृतसर सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और सीटी यूनिवर्सिटी ने राम बाग (कंपनी बाग) में वीकेंड ऑफ वेलनेस का आयोजन किया। यह आयोजन पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम “जिंदगी नशों से बढ़कर’ के समर्थन में किया गया। इसमें 1,500 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे से शुरू हुए इस फिटनेस फेस्टिवल में जुम्बा, योग और अन्य वेलनेस गतिविधियां हुईं। आयोजन में सोल शेकर्स एकेडमी, एक्साल्टेड फिटनेस, एक्सियम फिटनेस जिम, एमएलएम स्पोर्ट्स क्लब, आरईडीएफएम, डेकाथलॉन और वेरका ने सहयोग दिया। मुख्यातिथि म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन अमृतसर के कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख रहे। उनके साथ सीटी ग्रुप के डॉ. अनुराग शर्मा, डायरेक्टर (कैंपस) और तरुण शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर (इंटरनेशनल अफेयर्स) मौजूद रहे। गुलप्रीत सिंह औलख ने कहा कि यह आयोजन दिखाता है कि जब शैक्षणिक संस्थान, स्थानीय प्रशासनसाथ आते हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *