जालंधर/फगवाड़ा | सोमवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने एलपीयू में पंजाब वीसी और डायरेक्टर्स सम्मेलन की अध्यक्षता की। राज्यपाल ने रक्षा और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप पर एलपीयू की सराहना की। उन्होंने कहा, यह केवल शैक्षणिक पहल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण दिशा में साहसिक कदम है। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब सरकार नई िशक्षा नीति को लागू करने की दिशा में कई कदम उठा रही है। उन्होंने प्रदेशभर की यूनिवर्सिटीज वीसी और निदेशकों से नई शिक्षा नीति पर चर्चा की। अंत में उन्होंने कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने में शिक्षक, छात्र और परिवार आगे आएं, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि 5 साल में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में एलपीयू वीसी डॉ. जसपाल सिंह संधू, राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल, प्रो. डॉ. अमित काट्स, राज्यपाल के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, उच्च शिक्षा निदेशक गिरीश दयालन, प्रो. चांसलर डॉ. रश्मि मित्तल, डीसी अमित कुमार पंचाल आदि मौजूद थे।


