प्रोजेक्ट का लंबा इंतजार… 2008 शिअद-भाजपा सरकार ने नया क्रिकेट स्टेडियम बनाने को पुराने को तोड़ा। नए स्टेडियम की लागत का एक हिस्सा बर्ल्टन पार्क में ग्रीन बेल्ट की जमीन को बेचकर रिकवर होना था। वातावरण प्रेमी कोर्ट गए। 2016 स्मार्ट सिटी में शामिल हुआ। इसमें स्पोर्ट्स हब शामिल की गई। इस बार ग्रीन बेल्ट को बरकरार रखकर निर्माण होना था। 2022 राज्य विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस सरकार ने 77.77 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया। चंडीगढ़ की कंपनी को टेंडर मिला। 2023 सरकार बदली। स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट अटक गया। चंडीगढ़ की कंपनी ने केवल बाउंड्री वाल बनाई। 2024 काम दोबारा शुरू होने का इंतजार करता रहा जालंधर। स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट कुल रकबा : 60 एकड़ (निर्माण में ग्रीन एरिया कायम रहेगा।)। लागत: 77.77 करोड़। खेल मैदान : क्रिकेट स्टेडियम, हॉकी टर्फ, घास वाला फुटबॉल ग्राउंड, प्रत्येक में अलग-अलग पवेलियन। स्पोर्ट्स हब में योग, स्केटिंग, साइकिलिंग और जॉगिंग ट्रैक। 1981 से 1994 तक 3 ओडीआई व 1 टेस्ट मैच हो चुके इस पिच पर प्रवीण पर्व| जालंधर बर्ल्टन पार्क में क्रिकेट स्टेडियम सहित बाकी खेलों के मैदान बनाने की कोशिश तीसरी बार हो रही है, जबकि शिलान्यास दूसरी बार होगा। पहली बार 2008 में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना पर काम आरंभ हुआ, लेकिन इंतजार में 2025 आ चुका है। स्मार्ट सिटी के फंड से बर्ल्टन पार्क में स्पोर्ट्स हब बनाने की योजना 2016 में मंजूर हुई थी, लेकिन डिजाइनिंग, टेंडरिंग और बाकी डाक्यूमेंट बनाने में 7 साल लग गए। इससे पहले पहले 2022 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विस चुनाव के माहौल में स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का डिजिटल तरीके से शिलान्यास किया था तो अब वर्तमान प्रदेश सरकार में शिलान्यास करने जा रही है। इस बार जालंधर को खास उम्मीदें हैं। साल 1934 में जालंधर में अफगान क्रिकेट क्लब मैच कराता था। जालंधर में क्रिकेट के खेल को 90 साल बीत चुके हैं, लेकिन अपना मुकम्मल क्रिकेट स्टेडियम नहीं है। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट का नींवपत्थर रखेंगे। इस समरोह की तैयारी फाइनल दौर में है। सोमवार को जालंधर के क्रिकेट प्रेमी जतिन कपूर ने कहा कि जालंधर खेलों का शहर है। मेरी उम्र क्लब क्रिकेट में गुजरी। हमारा सपना है कि बर्ल्टन पार्क में इंटरनेशनल मैचों का आयोजन हो। यहां जो 10 हजार सीटिंग क्षमता का स्टेडियम था, इसे गिरा तो लिया लेकिन आज तक नया स्टेडियम बना ही नहीं। हमें उम्मीद है कि इस बार शिलान्यास के बाद निर्माण भी आरंभ होगा। दूसरी तरफ खेल सामान कारोबारी विकास शर्मा कहते हैं- जालंधर में जब इंटरनेशनल व घरेलू बड़े टूर्नामेंट का आयोजन होगा तो खेल सामान इंडस्ट्री को भी लाभ होगा। खास बात ये है कि बाकी खेलों के पवेलियन भी बर्ल्टन पार्क में बनेंगे, जिससे बाकी खेलों को भी तेजी मिलेगी। पर साल 1934 की जालंधर के अफगान क्रिकेट क्लब की टीम का रिकॉर्ड मिलता है। इस टीम के मेंबर थे आमीर हुसैन, भायजिद खान, आफताब अहमद खान, सलाहूदीन खान, मुमताज खान, इफतीखार-उद-दीन खान, फजल मोहम्मद खान,बागाजिलानी खान, अहमद रजा खान। बर्ल्टन पार्क का इतिहास… 1981 से 1994 तक 3 ओडीआई व 1 टेस्ट मैच की मेजबानी 24 से 29 सितंबर1983 : भारत-पाक टेस्ट मैच: 962 रन के साथ ड्रा। ओडीआई 20 दिसंबर 1981 : भारत-इंग्लैंड:: 6 विकेट से भारत जीता। 25 अक्टूबर 1989 : पाकिस्तान-वेस्ट इंडीज: 6 विकेट से वेस्ट इंडीज टीम जीती। 20 फरवरी 1994 : भारत-श्रीलंका: 4 विकेट से श्रीलंका जीता।


