संस्था वॉरियर्स ने चैंपियनशिप की विजेता खिलाड़ी हरदीप कौर का किया सम्मान

भास्कर न्यूज | जालंधर संस्था वॉरियर्स ने राष्ट्रीय डेड लिफ्ट और बेंच प्रेस चैंपियनशिप की विजेता हरदीप कौर को सम्मानित किया। संस्था के अनुसार, हरदीप की असाधारण मेहनत और महानता की ओर सतत यात्रा केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका यह गौरवपूर्ण विजय समाज के लिए गर्व का विषय है, जो यह सिद्ध करता है कि अनुशासन और संकल्प से हमेशा नाम और पहचान मिलती है। संस्था के अध्यक्ष वरुण कोहली के दूरदर्शी नेतृत्व में संस्था ने हमेशा विशेष प्रतिभाओं का साथ दिया है। इस अवसर पर सम्मानित सदस्य विशाल चड्ढा, कमल सहगल, अनुदीप बजाज, नितिन पुरी, विशाल शर्मा, आदेश गर्ग व अन्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *