अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन का योग शिविर 13 से

जालंधर| अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन द्वारा भारतीय योग संस्थान के सहयोग से सूर्या एनक्लेव के रोज पार्क में 10 दिवसीय योग शिविर 13 से 22 जून तक होगा। इस मौके पर फाउंडेशन की टीम ने योग शिविर स्थल का जायजा लिया। अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने बताया कि योग शिविर का प्रभारी बलबीर कौर को बनाया गया है। यह शिविर फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार हेल्थ डॉ. मुकेश वालिया और प्रोजेक्ट निदेशक हेल्थ डॉ. चन्द्र प्रकाश की देखरेख में होगा। भारतीय योग संस्थान के योग शिक्षक राकेश चावला, रेखा उप्पल और परमजीत सिंह योग साधना करवाएंगे। महासचिव जसविन्द्र सिंह धीरज ने बताया कि शिविर में युद्ध नशे के विरुद्ध, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ, पक्षी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, हेल्थ अवेयरनेस समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी। इस मौके पर जसविन्द्र सिंह धीरज, मंजीत सिंह, एनके धीर, जवाहर लाल, गुरदयाल दास व अन्य उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *