नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, 23 तक करें अप्लाई

भास्कर न्यूज | जालंधर एनटीए की ओर से आयोजित किए जाने वाली परीक्षा नेशनल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनटीईटी 2025) के लिए आवेदन प्रकिया शुरू हो गई है। यह परीक्षा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर डिग्रीधारकों के लिए है, जो अध्यापन क्षेत्र में आना चाहते हैं। इसके लिए उम्मीदवार 23 जून 2025 तक अप्लाई कर सकते है। वहीं फीस जमा करवाने की आखिरी तारीख 24 जून 2025 रात 11:50 बजे तक तय की गई है। आवेदन फार्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवार को 25 जून से 27 जून 2025 तक का समय दिया जाएगा। परीक्षा का समय, एडमिट कार्ड और शहर की जानकारी बाद में जारी की जाएगी। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी भारतीय चिकित्सा पद्धति यां होम्योपैथी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। यह टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए जरूरी है जो टीचिंग प्रोफेशन में आगे बढ़ना चाहते हैं। मास्टर्स डिग्री कर चुके और फाइनल इयर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी इस टेस्ट के लिए अपीयर हो सकते हैं। सामान्य (यूआर)/एनआरआई/ ओसीआई/ विदेशी नागरिक के उम्मीदवारों के लिए 4000 फीस, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी- (एनसीएल)श्रेणी के उम्मीदवारों को 3500 और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 3000 रुपए की फीस रखी गई है। एनटीईटी एग्जाम इंग्लिश और हिंदी में करवाया जाएगा। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड से लिया जाएगा। इसकी अवधि दो घंटे की होगी। इसमें 100 मल्टीपल चॉइस प्रश्नों का जवाब देना होगा। हर सवाल एक अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। टेस्ट पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। टेस्ट में उम्मीदवारों से टीचिंग व ट्रेनिंग, कम्युनिकेशन, क्लासरूम मैनेजमेंट, असेस्मेंट, एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, एजुकेशनल साइकोलॉजी, लर्निंग और पैडागॉजी से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। एमसीक्यू 40 सवाल आसान, 40 मध्यम स्तर और और 20 सवाल मुश्किल स्तर के होंगे। उम्मीदवारों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि एनटीईटी के लिए सिर्फ एक ही बार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एनटीईटी के लिए एग्जामिनेशन सेंटर विभिन्न शहरों में स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र ही एनटीए की तरफ से जारी होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *