शोक समाचार:स्व. सुशील जैन मानवता के सच्चे उपासक थे

जालंधर| जगराओं में स्वतंत्रता सेनानी स्व. दयाचंद जैन जी एवं फूलमती देवी के आंगन में 7 अगस्त 1954 को जन्मे सुशील जैन बचपन से ही समाजसेवा के संस्कारों से जुड़ गए थे। माता-पिता से मिली प्रेरणा और मूल्यों ने उनमें करुणा, सद्भाव और समर्पण की भावना प्रदान की। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी निर्मल जैन के सहयोग से पारिवारिक व्यवसाय को नई दिशा दी। आज ये विभिन्न राज्यों में पहुंचा है। व्यवसायिक सफलता के साथ-साथ, समाजसेवा उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बनी रही। उन्होंने राजस्थान और पंजाब सहित कई क्षेत्रों में जनकल्याण के उद्देश्य से अनेक सेवापरक कार्य किए। उन्होंने कई जगहों पर वाटर कूलर लगाए। जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवा प्रदान की थी। पशु-पक्षियों की सेवा को भी धर्म का दर्जा दिया। उन्होंने समय-समय पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप्स का आयोजन करवाया, जिनका लाभ हज़ारों जरूरतमंद लोगों ने उठाया और पूरे जैन परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया। आज भी “जल मंदिर” श्रृंखला के अंतर्गत एक नया वाटर कूलर लाला लाजपत राय पार्क, जतिंदरपाल राणा प्रधान, नगर कौंसिल जगराओं के सहयोग से स्थापित किया गया है। उनके सुपुत्र मनीष जैन एवं हर्ष जैन न केवल अपने पिता द्वारा दिखाए गए व्यापारिक आदर्शों पर ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, बल्कि समाजसेवा को भी उसी समर्पण से आगे बढ़ा रहे हैं। स्व. सुशील जैन की स्मृति में जैन परिवार हर वर्ष जून माह को “सेवा समर्पण माह” के रूप में मनाता है। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पारिवारिक सदस्य ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *