भास्कर न्यूज | जालंधर इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सिर्फ ऑनलाइन मोड में होगी। प्रॉस्पेक्ट्स भी ऑनलाइन मौजूद है। इग्नू की ओर से इस समय 300 से अधिक कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसमें करीब 250 से अधिक ऑफलाइन तथा 43 ऑनलाइन कोर्स शामिल हैं। इन कोर्स में छात्र-छत्राएं ऑनलाइन माध्यम से 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओड एल) कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ignou admis admis th.edu.in या ignou iop.s iop.s .in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार अपना आवेदन रद्द करना चाहता है, तो वह पोर्टल पर जाकर कर सकता है। एक बार आवेदन रद्द हो जाने पर उसे दोबारा चालू नहीं किया जा सकता। रिफंड से जुड़ी प्रक्रिया विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार होगी। वहीं सिटी में दोआबा कॉलेज में इग्नू का रीजनल सेंटर चलाया जा रहा है। यहां विद्यार्थी दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। नामांकन के लिए डेब आईडी अनिवार्य इग्नू में नामांकन के लिए अब डीईबी (डेब) आईडी अनिवार्य है। इसके लिए इग्नू के वेबसाइट पर लिंक दिया गया है। डिस्टेंस से कोर्स करने वाले हर विद्यार्थी को यह जरूरी है। इसके लिए एक ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। डेब आईडी के लिए एबीसी (एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट) आईडी को पहले क्रिएट करना होगा। छात्र-छात्राओं की डिग्री इसी में ऑनलाइन सुरक्षित रहेगी। जिनका पहले से एबीसी आईडी है उनको इसकी जरूरत नहीं है। वहीं इग्नू जून 2025 की टर्म एंड परीक्षा 12 जून से 19 जुलाई तक आयोजित होगी। विद्यार्थियों को सूचित किया गया है कि इग्नू के वेबसाइट पर परीक्षा का हॉल टिकट अपलोड कर दिया गया है। विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के समय बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट और पहचान पत्र दोनों ही अनिवार्य होंगे।


