‘नरचरिंग द बैकबोन: पर्सनेलिटी ग्रूमिंग एंड होलिस्टिक वेलनैस’ पर सत्र संपन्न

जालंधर| पीसीएमएसडी कॉलेज फॉर वूमेन में आईक्यूएसी के सहयोग से ‘नरचरिंग द बैकबोन: पर्सनेलिटी ग्रूमिंग एंड होलिस्टिक वेलनैस’ पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डिवेलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों के शारीरिक, भावनात्मक और पेशेवर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विषयों को शामिल किया गया। इस मौके पर त्वचा की देखभाल, व्यक्तित्व विकास और स्वास्थ्य, तनाव रहित और आसन संबंधी स्वास्थ्य के लिए योग समेत कई सत्र हुए। गर्वमेंट गर्ल्स स्कूल नेहरू गार्डन की प्रिंसिपल गोहरीना मुख्य अतिथि और संसाधन व्यक्ति के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास निर्माण और पेशेवर व्यवहार पर अपनी विशेषज्ञता साझा की। चौथे दिन प्रतिभागियों को हेयर केयर और स्टाइलिंग तकनीकों से परिचित कराया गया और अंतिम दिन प्रभावी संचार: कार्यस्थल पर कौशल पर चर्चा की गई। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्य और प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर और प्रभारी कैप्टन प्रिया महाजन ने कर्मचारियों की उत्साही भागीदारी की सराहना की। पांच दिवसीय एफडीपी कार्यक्रम में हिस्सा लेते कर्मचारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *