कटहल मोड़ स्थित ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ 4 ऑटो चालकों ने मिलकर बीच सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। इन चालकों के तेवर देखकर बाकी ट्रैफिक जवान भी ठिठक गए। इसके बाद पोस्ट में रखे डंडे से जब ट्रैफिक जवानों ने प्रहार किया तो सभी अॉटो चालक भागे। हालांकि भागने से पहले एक चालक ने अचानक सड़क किनारे रखा पत्थर उठाकर ट्रैफिक जवान रोहित कुमार गंझु के सिर पर मार दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। रोहित को तुरंत इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल रोहित की स्थिति ठीक है और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले को पुलिस ने कराई परेड रांची | सिरम टोली फ्लाइओवर पर बाइक से स्टंट करने वाले कासिफ उर्फ हंटर उर्फ राइडर को पुलिस ने कोकर के खिजुरटोला स्थित उसके घर से सोमवार को पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद राइडर को सिरम टोली स्थित कार्तिक उरांव फ्लाइओवर पर ले जाया गया आैर पैदल परेड कराते हुए ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। परेड कराने के दौरान राइडर ने पुलिस के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी। उसने मौके पर मौजूद लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया। मालूम हो कि 5 जून को कार्तिक उरांव फ्लाई ओवर का उद्घाटन हुआ था। इसके बाद कासिफ ने बाइक से स्टंट करते हुए सोशल मीडिया में वीडियो डाला था। दुस्साहस… एक तो कानून तोड़ा, ऊपर से पुलिस जवानों को पीटा, ट्रैफिक एसपी ने दिया केस करने का निर्देश वीडियो देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें… पत्थर लगने के बाद जवान जमीन पर गिर पड़ा, वह बेहोश हो गया। उसके साथी उसे अस्पताल ले गए। ट्रैफिक जवानों ने लाठी भांजी तो कई चालक वहां आ गए, एक ने पत्थर उठाकर जवान के सिर पर दे मारा। बीच सड़क से ऑटो हटाने को कहने पर बहस करने लगा, फिर ट्रैफिक जवानों से उलझ गए।


