गारमेंट्स शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने 2 घंटे बाद काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर पुतलीघर स्थित लेडीज गारमेंट से एक शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सुबह 10:00 बजे लगी आग को सिविल लाइन फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने 2 घंटे में आग पर काबू पाया। योगेश लहर ने बताया कि पुतली घर में उसका कपड़े का शोरूम है। रोजाना की तरह सुबह 10:00 बजे दुकान खोली तो दूसरी मंजिल पर कुछ जलने की बदबू आ रही थी। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो चारों तरफ धुआं धुआं हुआ पड़ा था। उसका दम घुटने लगा और ऊपर जाया ही नहीं गया। इस दौरान फायरब्रिगेड को फोन किया तो 3 मिनट के अंदर गाड़ी पहुंच गई। साथ वाली दीवार तोड़कर फायर बिग्रेड ने आग बुझानी शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने दोपहर 12:00 बजे आग बुझाई। योगेश ने बताया कि उसका लाखों रुपए का नुक्सान हो गया है। उसका शोरूम लेडीज गारमेंट्स का है, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर में विंटर का सारा कपड़ा पड़ा था। मौके पर पहुंचे थाना कैंटोनमेंट के एएसआई सतनाम सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है। कपड़ा मलिक की शिकायत दर्ज कर ली गई है आगे जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *