प्रजापत वेल्फेयर एसोसिएशन का जल्द होगा पुनर्गठन: सुखपाल सिंह

भास्कर न्यूज | अमृतसर प्रजापत वेलफेयर एसोसिएशन की मीटिंग आज जिला अध्यक्ष सुखपाल सिंह काला के निवास पर पंजाब संयोजक अमरजीत सिंह निज्जर एवं प्रदेश प्रधान अशोक मनीला की अगुवाई में हुई। इस अवसर पर प्रजापत समाज के कई लोगों द्वारा समाज के कल्याण के लिए प्रयास तेज करने का फैसला लिया गया। पंजाब के महासचिव डॉ. बलबीर सिंह लहरी ने मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रजापत वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पंजाब उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि नए सदस्यों की भर्ती, विशेषकर समाज के युवाओं और व्यक्तित्व विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। इस अवसर पर मालवा जोन अध्यक्ष रामफल ने कहा कि प्रजापत भवन की नई बिल्डिंग बनाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। जिला अध्यक्ष सुखपाल सिंह ने कहा कि एसोसिएशन का पुनर्गठन कर जल्द ही बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी, अधिकतम लोगों को प्रजापत वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस अवसर पर राजीव कुमार, उपाध्यक्ष पंजाब, डॉ बलबीर सिंह लहरी, महासचिव पंजाब, मालवा जोन अध्यक्ष रामफल, सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *