अमृतसर| साड्डा नाट घर में आजाद भगत सिंह विरासत मंच की टीम ने साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन जूनियर टीम ने अंग्रेजी में नाटक ‘जीत आपकी’ पेश किया। यह नाटक शिव खेड़ा की किताब पर आधारित है। इसे दलजीत सोना ने लिखा। इसमें दो सामाजिक संदेश देने वाली कहानियां दिखाई गईं। दर्शकों ने इसे खूब सराहा। इसके बाद अनमोलप्रीत कौर ने दलीप कौर टिवाना की कहानी पर आधारित नाटक ‘तेरा मेरा कमरा’ प्रस्तुत किया। इसका निर्देशन भी दलजीत सोना ने किया। बेटी बचाओ संदेश पर आधारित लघु नाटक ‘इक अधूरा नाटक’ भी मंचित हुआ। इसे भी दलजीत सोना ने लिखा और निर्देशित किया। अनमोलप्रीत इस नाटक के अब तक 50 से ज्यादा शो कर चुकी हैं।


