जनरल वीएन शर्मा के खुलासे से कांग्रेस घिरी: प्रो. सरचांद

अमृतसर| भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रवक्ता प्रोफेसर सरचांद सिंह ख्याला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पुराने पापों से नहीं भाग सकती। उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार को लेकर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीएन शर्मा के खुलासों की सराहना की। जनरल शर्मा उस समय सैन्य संचालन निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने ऑपरेशन को राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही कहा कि तत्कालीन डीजीएमओ ने सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य को श्री दरबार साहिब में सेना न भेजने की सलाह दी थी। प्रो. सरचांद ने कहा कि जनरल शर्मा के ऐतिहासिक खुलासों से यह साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान का उल्लंघन किया। उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए भारतीय सेना का दुरुपयोग किया। इंदिरा गांधी श्री दरबार साहिब पर हमला करने के लिए अड़ी थीं। उन्होंने सेना प्रमुख की सलाह को नजरअंदाज कर पश्चिमी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के. सुंदर जी को श्री दरबार साहिब में सेना भेजने का आदेश दिया। प्रो. सरचांद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 10 अगस्त 2023 को लोकसभा में इस ऑपरेशन को ‘हमला’ कह चुके हैं। यह हमला इंदिरा गांधी की सबसे बड़ी ऐतिहासिक भूल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *