विरसा विहार में ‘सुरमई शाम आपके नाम’ का आयोजन

अमृतसर| भारत विकास परिषद अमृतसर (मेन ब्रांच) ने विरसा विहार ऑडिटोरियम में पहली बार पांच सिंगिंग ग्रुप्स के साथ मिलकर एक संगीतमयी शाम ‘सुरमई शाम आपके नाम’ का आयोजन किया। ये परिषद का छठा प्रोजेक्ट था, जिसमें राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के कई नामी गायक-गायिकाओं ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम में संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और इंटरटेनमेंट से भरपूर एक्ट्स ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इस मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय कुंवर प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने सभी कलाकारों और मेहमानों को भारत विकास परिषद की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *