2 पिस्तौल, जिंदा कारतूस और नकदी समेत 3 काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर| सीमावर्ती घरिंडा पुलिस की ओर से नाकेबंदी के दौरान एक कार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल, जिंदा कारतूस और 70 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान उन्होंने एक कार को रोका और तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस, 70 हजार रुपए नकद और एक कार बरामद की गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी तरसेम सिंह, अमरीक सिंह और अटारी निवासी राजबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, अबम खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *