असलहा लाइसेंस दिलाने के नाम पर 2.77 लाख की ठगी

अमृतसर| ग्रामीण पुलिस ने असलाह का लाइसेंस और पिस्तौल दिलाने के नाम पर दो लाख 77 हजार रुपए की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कत्थूनंगल पुलिस ने स्थानीय निवासियों भूपिंदर सिंह और अमनप्रीत सिंह की शिकायत पर गुरदासपुर निवासी यूसुफ मसीह के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि यूसुफ मसीह ने भरोसा दिलाया कि वह उन्हें असली हथियार लाइसेंस और रिवॉल्वर दिला देगा। वह उन्हें अपनी पहुंच के जरिए जल्दी लाइसेंस बनवा देगा और उनसे कुल दो लाख, 77,086 ऐंठ लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *