अधिकारियों के निर्देश के बावजूद प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में कैंटीनों पर नहीं लगी रेट लिस्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में सोमवार को भी कैंटीनों पर रेट लिस्ट नहीं लगी। इसलिए कार्यालय में पहुंचने वाली पब्लिक को चाय से लेकर पानी व अन्य खाद्य सामग्री के रेट लिस्ट की कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पिछले दिनों असिस्टेंट कमिश्नर जनरल रोहित जिंदल ने जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सभी कैंटीनों पर विजिट करते हुए उन्हें मेन्यु से लेकर रेट लिस्ट को प्रकाशित करने के निर्देश दिए थे ताकि आम पब्लिक को रेट लिस्ट के बारे में क्लियर जानकारी हासिल हो। साथ ही पता चल सके कि कैंटीन पर जिला प्रशासन की तरफ से जिन रेटों को तय किया गया है। उसके मुताबिक ही बिक्री की जा सके और ओवर चार्जिंग को रोका जा सके। लेकिन सोमवार तक भी रेट लिस्ट को प्रकाशित नहीं किया गया। इसके अलावा असिस्टेंट कमिश्नर की तरफ से जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स के अंदर पार्किंग की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी कई निर्देश जारी किए थे जिसमें सबसे अहम था कि आम लोगों की गाड़ियां कॉम्पलेक्स के अंदर सड़क पर पार्किंग नहीं लगाई जा सकतीं, जिससे डीसी ऑफिस के मुलाजिमों से लेकर अधिकारियों की अपनी गाड़ियां पार्क करने में परेशानी होती है। इसके लिए पार्किंग की जगह पर लाइनिंग से लेकर रस्सियां या चेन सहित जगह को सुनिश्चित किया जाएगा कि यह पार्किंग एरिया है लेकिन उस पर भी अभी तक कोई काम शुरू नहीं किया गया है। सोमवार को जीए रोहित जिंदल की तरफ से जिला नाजर सहित अन्य मुलाजिमों के साथ मीटिंग करते हुए इन निर्देशों को सख्ती से पालना करने के लिए कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *