भास्कर न्यूज | जालंधर खुरला किंगरा कॉलोनी में पांच शरारती तत्व रात के अंधेरे में टाटा सफारी गाड़ी पर ईंट-पत्थर मार कर शीशे तोड़ कर भाग निकले। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। प्रदीप ने बताया कि देर रात 12 बजे वह गाड़ी खड़ी करके चले गए थे। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे गाड़ी से शीशे टूटने की आवाजें आईं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पांच युवक नजर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


