भास्कर न्यूज | जालंधर आरटीओ ने रविवार-सोमवार रात स्पेशल नाका लगाकर नियमों का पालन न करने वाले वाहनों के चालान काटे। एटीओ विशाल गोयल ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि रात के समय कई कामर्शियल वाहन ओवरलोड और ओवर हाइट के भारी कामर्शियल वाहनों से लोगों की जान को नुकसान हो सकता है। इसलिए रात को स्पेशल नाका लगाकर चेकिंग की गई, जिसमें करीब 3 दर्जन से ज्यादा वाहनों को रोक कर चेकिंग की गई। कागज पूरे न होने वाले और नियमों की उलंघना करने वाले 22 वाहनों के चालान काटे गए। इन वाहनों से करीब 6.25 लाख रुपए जुर्माना हासिल किया जाएगा। आरटीओ अमनपाल सिंह और एटीओ विशाल गोयल ने कहा कि आने वाले दिनों में बस स्टैंड फ्लाईओवर और आस-पास से चलने वाली स्लीपर कोच बसों के खिलाफ भी चालान अभियान चलाया जाएगा। पिछले दिनों भी 20 से ज्यादा कामर्शियल वाहनों के चालान काटे गए हैं।


