अमृतसर | डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सचखंड श्री हरमंदर साहिब में माथा टेका। दोपहर 2 बजे ढिल्लों ने श्री दरबार साहिब की परिक्रमा की और फिर इलाही बाणी का कीर्तन सुना। गौर हो कि डेरा प्रमुख दिल व कैंसर से प्रभावित हैं। 9 माह पहले उन्होंने जसदीप सिंह गिल को उत्तराधिकारी घोषित किया था, पर बाद में प्रबंधकों ने साफ किया कि बाबा गुरिंदर ढिल्लों ही डेरा प्रमुख हैं और वह ही डेरा प्रमुख रहेंगे।


