भास्कर न्यूज | जालंधर भीषण गर्मी में थ्री स्टॉर कॉलोनी में दस दिन से पीने के पानी का संकट बना है। सोमवार को नाराज महिलाएं निगम में मेयर से मिलने पहुंचीं, लेकिन मेयर बर्ल्टन पार्क गए हुए थे। मजबूरी में लोग वापस लौट गए और निगम गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निगम में बार-बार शिकायत के बाद भी पानी की समस्या का हल नहीं हो रहा है। गर्मी में वार्ड-4 की थ्री स्टार कॉलोनी ट्यूबवेल का बोर फेल हो गया है। इस वजह से घरों में दस दिन से पानी की आपूर्ति ठप हैं। भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी को तरस गए हैं। इसके लिए लोगों ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज भी करा चुके हैं। इसके बाद भी पानी की समस्या का हल नहीं हो सका है। इस मौके पर बलकार, राम शर्मा, राजिंदर कौर, रूपा कौर, सीमा रानी, पूजा किरण, रोशनी, डिंपल ने कहा कि घरों में दस दिन से पानी संकट बना है। मजबूरी में लोग दूसरी कॉलोनी से पानी ढोकर लेकर आ रहे है, जबकि निगम में टैंकरों से पानी की आपूर्ति का फोन किया। इसके बावजूद भी पानी के लिए टैंकर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा िक कौंसलर को भी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद पानी की समस्या का हल नहीं हो सका। नगर निगम दफ्तर के बाहर पानी के संकट को लेकर प्रदर्शन करते लोग। नगर निगम के वार्ड-2 में पानी संकट से लोग परेशान हैं। यहां पर एक हफ्ते से घरों में पीने के पानी का संकट बना है। इसके लिए निगम अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन कोई हल नहीं हो सका है। वार्ड में सीवर जाम होने से गलियों में गंदा पानी भरा है। वार्ड-2 के हरगोबिंद नगर, रेरू, गदईपुर, राजा गार्डन, राम बाग कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर जाम से लोग परेशान हैं। इस संबंध में कौंसलर हरप्रीत वालिया ने कहा िक वार्ड में ट्यूबवेल के इंस्टॉलेशन का काम होना था, जो शुरू नहीं हो सका है।


