भास्कर न्यूज | जालंधर शहर की 13 प्रमुख एसोसिएशनों ने 26 जून से लेकर 29 जून तक गर्मी की छुट्टियों का एलान किया है। फगवाड़ा गेट के इलेक्ट्रानिक्स मार्केट के प्रधान बलजीत सिंह अहलूवालिया ने बताया कि इस दौरान फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, भगत सिंह चौक, मिलाप चौक, प्रताप बाग मार्केट, चहार बाग मार्केट, शेरे पंजाब मार्केट, आहूजा मार्केट, सिद्धू मार्केट, गुरु नानक मार्केट, हॉन्ग कोंग प्लाजा मार्केट, जगदंबे मार्केट, रेलवे रोड मार्केट और फगवाड़ा गेट मोबाइल मार्केट बंद रहेंगी। अहलूवालिया ने बताया कि इन बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक का सामान, घरेलू जरूरत का सामान मोबाइल आदि मिलते हैं। इस संबंध में हुई बैठक में हरमिंदर पाल सिंह भसीन, लाजपत राय मेहता, सरबजीत आनंद, हरप्रीत लवली, भूपेंद्र लक्की, सुरिंदर सिंह, जसपाल फ्लोरा, नीटा मुरगई, बलबीर सिंह, रॉकी मनचंदा, संदीप कुमार, सर्बजीत मक्कड़, योगेश कुमार, अरविंदर सिंह व अन्य मौजूद रहे।


