सराफा बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगा, व्यापारियों ने ली राहत की सांस

जालंधर| सोमवार को सराफा बाजार के दुकानदारों ने बिजली की ओवरलोडिंग की समस्या दूर होने पर राहत की सांस ली। व्यापारियों ने इलाका कौंसलर जतिन गुलाटी का आभार जताया। बाजार में नया ट्रांसफार्मर फिट कर दिया गया है। इस मौके पर स्वर्णकार संघ के प्रधान हरजीत सिंह, संयुक्त सचिव दीपक लूथरा, युवा स्वर्णकार संघ (पंजाब) प्रभारी बॉबी धीर, प्रधान जतिंदर सहदेव, उपप्रधान विनोद कपूर, सचिव भुवन मल्होत्रा, रमेश ढल्ल, बग्गी बब्बर, गौरव, करण सेखरी, बॉबी बब्बर, बंका सेठ, रवि चोपड़ा, बग्गा, भरत चड्ढा शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *