प्रभु यीशु ने लिया जन्म, रोशन हुए गिरजाघर:आज मनेगा क्रिसमस पर्व, प्रार्थना सभा के बाद समाजजन एक दूसरे को देंगे बधाई

रतलाम में क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समाज में उत्साह है। मंगलवार रात 12 बजते ही सैलाना बस स्टैंड स्थित फर्स्ट चर्च व रेलवे कॉलोनी स्थित चर्च में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया। प्रभु का जन्म होते ही समाजजनों ने केक काटा, आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी। बुधवार को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। क्रिसमस पर्व को लेकर फर्स्ट चर्च समेत रेलवे कॉलोनी चर्च को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। फर्स्ट चर्च में प्रभु यीशु की माता, पिता के साथ प्रभु यीशु के गौशाला में जन्म का जीवंत चित्रण करते हुए झांकी का निर्माण किया है। समाजजनों ने अपने घरों को भी रोशनी से सजावट की है। मंगलवार रात प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के पहले चर्च में समाजजनों ने एकत्र होकर प्रार्थना की। रात 12 बजते ही प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया। प्रार्थना के बाद बधाईयों का दौर रतलाम के फर्स्ट चर्च में बुधवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक क्रिसमस पर्व की प्रार्थना होगी। फादर सैमसन दास प्रार्थना कराएंगे। इसके बाद समाजजन एक दूसरे को गले मिल हैप्पी क्रिसमस…मैरी क्रिसमस कहते हुए बधाई देंगे। सांता क्लॉज बच्चों को टॉफी बाटेंगे। दिनभर बधाईयों का दौर चलेगा। शाम को फिर चर्च में प्रार्थना होगी। देखें क्रिसमस को लेकर हुई सजावट की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *