एक्ट में नियमितीकरण के चार बिंदु तय फिर भी पंडरी के कारोबारी दावा कर रहे उन्होंने अवैध दरवाजों को भी करवा लिया नियमित

पंडरी कपड़ा मार्केट में सड़क की तरफ ओर अवैध दरवाजा खोलने वाले कारोबारी अब नियमितीकरण का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने सड़क की तरफ खुले अवैध दरवाजों का नियमितीकरण करा लिया है। भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि अवैध निर्माण के नियमितीकरण अधिनियम में चार बिंदु हैं। एक दुकान का दोनों तरफ दरवाजे खोलने का नियमितीकरण किया ही नहीं जा सकता। इस आधार पर कारोबारियों को किसी तरह की रियायत मिल ही नहीं सकती और उनकी दुकानों की सील नहीं खोली जाएगी। महापौर मीनल चौबे ने कारोबारियों से आम जनता के हित में व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील की है। पंडरी कपड़ा मार्केट में सड़क की तरफ दुकानों का अवैध दरवाजा खोलने का विवाद पिछले करीब एक दशक से चल रहा है। कारोबारियों ने बिना नगर निगम की अनुमति दुकान के पिछले हिस्से की दीवार और मार्केट परिसर की बाउंड्रीवाल तोड़कर सड़क की तरफ दरवाजे खोल लिए हैं। दरवाजा खोलने के बाद कारोबारियों और उनके ग्राहकों की गाड़ियां पंडरी मेन रोड खड़ी की जाने लगी। इससे आने-जाने वालों को परेशानी होने लगी है। निगम ने जांच के बाद अवैध दरवाजों को सील कर दिया है। अब कारोबारी नियमितीकरण का हवाला देकर दुकानों की सील खुलवाने निगम पर दबाव बना रहे हैं। पूर्व में कारोबारियों ने शपथ-पत्र दिया था कि वे सड़क की तरफ कांच लगाकर सिर्फ डिस्प्ले रखेंगे। इस तरफ से आना-जाना नहीं करेंगे। शपथ-पत्र देने के कुछ दिनों बाद कारोबारियों ने धीरे से सड़क की तरफ फिर से दरवाजा खोल लिया। कारोबारी अपने वायदे पर ही कामय नहीं रहे हैं। इन बिंदुओं पर हुआ है नियमितीकरण नियमितीकरण अधिनियम के तहत साइड में खुले स्थान, तल क्षेत्र अनुपात, भू उपयोग में परिवर्तन और पार्किंग से संबंधित बिंदुओं पर पंडरी कपड़ा मार्केट के कारोबारियों का नियमितीकरण किया गया है। नियमितीकरण कानून में कहीं पर भी दो तरफ दरवाजे खोलने और उसके नियमितीकरण का उल्लेख नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *