जांजगीर | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थी यूजी, पीजी, पीएचडी और फॉरेन आईओपी के ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम्स में दाखिला ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 तय की गई है। इच्छुक छात्र इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। वेबसाइट पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन किया जा सकता है। इग्नू दो तरह के कोर्स कराता है- ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल)। छात्र अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।


