आरओबी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लोगों को उम्मीद थी कि इससे ट्रैफिक की समस्या कम होगी, लेकिन हालात पहले जैसे ही बने हुए हैं। चौड़ी सड़क के बावजूद ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या खत्म नहीं हुई है। इस पूरे हिस्से में पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लोग मनमर्जी से सड़क किनारे वाहन खड़े कर रहे हैं, जिससे सड़क की उपयोगी चौड़ाई कम हो जाती है। इससे ट्रैफिक रुकता है, वाहन चालकों को परेशानी होती है और पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिलता। नगरपालिका और ट्रैफिक विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क चौड़ी की गई थी, तब प्रशासन ने ट्रैफिक सुधार का दावा किया था, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने से इसका लाभ नहीं मिल रहा। व्यापारियों ने भी शिकायत की है कि ग्राहक वाहन खड़ा नहीं कर पाते, जिससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पार्किंग की व्यवस्था की जाए और ट्रैफिक पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे। तभी करोड़ों की लागत से हुए चौड़ीकरण का वास्तविक लाभ मिल सकेगा। मैरिज हॉल व अस्पतालों में नहीं कोई व्यवस्था: खोखसा आरओबी से नहर पुल तक हाल ही में कई प्रतिष्ठानों का निर्माण हुआ, पर वहां भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। विवाह मुहूर्त के दौरान तो यहां वाहन रेंगने को मजबूर हो जाते हैं। क्योंकि किसी भी मैरिज हाल में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से वाहन सड़कों पर ही खड़े हो रहे हैं। एसबीआई शाखा और रेलवे स्टेशन रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता भी अवरुद्ध हो जाता है। स्थानीय नागरिकों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन रोड पर स्थिति और भी गंभीर शहर की प्रमुख सड़कों का सर्वे कर समझाइश दी है, कार्रवाई जारी रहेगी ^सोमवार को नगर पालिका की टीम, थाना प्रभारी के साथ शहर की प्रमुख सड़कों का सर्वे कर प्रतिष्ठान संचालकों को समझाइश दी गई है कि वे सामान बाहर न निकालें। आगे सड़क पर मार्किंग भी कराई जाएगी। इस चिह्न के अंदर सामान मिला तो कार्रवाई की जाएगी। – उदयन बेहार, एएसपी व यातायात थाना प्रभारी, जांजगीर-चांपा


