नर्सेज को नर्सिंग ऑफिसर का पदनाम देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री से की मांग

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिला। जिसमें उनकी प्रमुख मांगों में एक वेतन विसंगति को दूर करना है। छत्तीसगढ़ में नर्सेज का ग्रेड पे वेतनमान प्रशिक्षण अवधि और शैक्षणिक योग्यता तथा कार्य की प्रकृति के मामले बहुत ही कम है। जिसे केंद्र के समान या अन्य राज्यों की तरह वेतनमान ग्रेड पे छत्तीसगढ़ में भी नर्सेज को देने की मांग की गई। नर्सों का पदनाम बदलकर नर्सिंग ऑफिसर किए जाने की भी मांग नर्सेज ने रखी है। प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा और प्रांतीय संयुक्त सचिव माया भारती ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि नर्सिंग ऑफिसर पदनाम का संचालक द्वारा अनुमोदन सहित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। नर्सेज एसोसिएशन ने अवर सचिव को भी पत्र लिखकर एवं मिलकर जल्द नर्सिंग ऑफिसर पदनाम का आदेश जारी करने के लिए अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने शासन को पत्र भेजकर जल्द से जल्द नर्सिंग ऑफिसर पदनाम की सौगात नर्सेज को जल्द देने का एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *