रेत माफिया के गुर्गों की दबंगई… अवैध खदान की खबर कवर करने गए पत्रकारों को पीटा

राजिम के पतईबंद में सोमवार को अवैध रेत खदान की खबर कवर करने गए पत्रकारों के साथ माफिया के गुर्गों ने मारपीट की। इसके साथ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि गुर्गों ने हवाई फायरिंग भी की। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने दो चेन माउंटेन मशीन और दो हाइवा जब्त कर लिया। मारपीट के मुख्य आरोपी सहित उनके तीन सहयोगियों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। चारों के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।जानकारी के अनुसार पितईबंद में चल रहे अवैध रेत खनन और परिवहन की खबर कवर करने गए पत्रकारों शेख इमरान, जितेंद्र सिन्हा, थानेश्वर साहू, नेमीचंद बंजारे और लक्ष्मीशंकर पर रेत खदान चला रहे दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पहले पत्रकारों को कवरेज से रोका, उनके साथ बदसलूकी की, फिर मारपीट कर दी। फायर भी किया। पत्रकारों को मौके से जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान दबंगों ने उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दो-दो चेन माउंटेन और हाइवा जब्त राजिम एसडीएम विशाल महाराणा तत्काल राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने पत्रकारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, फिर अवैध रेत घाट के खिलाफ कार्रवाई की। मौके पर दो चेन माउंटेन मशीन और दो हाइवा जब्त की गई। चार आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर राजिम लाया गया। एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *