भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम जिले में 16 जून से स्कूल खुलेंगे। इसके पहले प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के छात्र-छात्राओं को किताबें बंटने लगी है। बताया गया कि जिले में 80 हजार बच्चों को किताबें और यूनिफार्म निशुल्क वितरण किया जाएगा। शाला प्रवेशोत्सव के दौरान भी बचे हुए विद्यार्थियों को किताबें दी जाएगी। संकुल स्त्रोत केंद्र मानिकचौरी में रविवार को संकुल समन्वयक राजकिरण चंद्रवंशी ने सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों और शिक्षकों की बैठक ली। इस दौरान नए सत्र की तैयारी और शाला संचालन से जुड़े 50 से अधिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शाला प्रवेशोत्सव, भवन मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष की आवश्यकता, यूडाइस में स्टूडेंट्स प्रोग्रेशन, डेली डायरी, शाला समय सारिणी, पाठ्यक्रम पंजी, शिक्षकों के बीच कार्य विभाजन, किचन गार्डन की तैयारी, एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत ईको क्लब से पौधारोपण, विद्यालय की साफ-सफाई, रंग-रोगन और प्रिंट रिच वातावरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जयश्री झा, मनोज शर्मा, शीलू तिवारी, भागवत सोनी, बृजनंदन कौशिक, ललित साहू, विपिन चंद्रवंशी, बालेश्वर चंद्रवंशी, खुमलाल साहू, मोहन राजपूत, जगपाल चंद्रोल, पनमेश यादव, विसर्जन साहू और गणपत उपस्थित रहे। नए सत्र में शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस किया जा रहा नए सत्र में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता पर फोकस किया जा रहा है। ऑनलाइन अवकाश, स्टॉप डायरिया कैंपेन 2025 का क्रियान्वयन, बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल और स्वच्छ शौचालय, रसोई कक्ष की सफाई, ईंधन व्यवस्था, न्योता भोजन, मध्याह्न भोजन का संचालन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सत्र शुरू होने से पहले शाला प्रबंधन समिति की बैठक, मध्याह्न भोजन की ऑनलाइन एंट्री के लिए नया एप डाउनलोड करने की बात कही। बैठक के दौरान बताया गया कि स्कूल परिसर में रोपे गए पौधों की सुरक्षा के लिए बच्चों के समूह बनाया जाएगा। एसएमसी का पुनर्गठन और मासिक बैठक, बच्चों को प्रतिदिन पहाड़ा, नकल और इमला लेखन का अभ्यास कराया जाएगा। बैठक में स्कूल परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखना, शिक्षकों की अचल संपत्ति की जानकारी अपलोड करना, बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करने की बात कही गई।


