कवर्धा| अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन कबीरधाम जिले में कार्यक्रम रखा गया है। जिला स्तर पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्य ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। भारत के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया।


