हेमचंद विवि ने रोके गए परीक्षा परिणाम जारी किए

भास्कर न्यूज | कवर्धा दुर्ग के हेमचंद विवि ने अपने विभिन्न पाठ्यक्रम के रोके गए परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें रोके गए, वार्षिक, सेमेस्टर व एटीकेटी परिणाम वर्ष 2020, 2023, 2024 अंतर्गत एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर, एमए हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी भौतिकी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी गृह विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर समेत अन्य पाठ्यक्रम शामिल है। परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। संबंधित विद्यार्थी वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं। इधर कॉलेजों में नए सत्र में एडमिशन शुरू हो गया है। 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *