किसानों को 17 प्रतिशत नमक घोल विधि से बीज चयन की जानकारी दी

भास्कर न्यूज | कवर्धा बोड़ला विकासखंड के ग्राम बेंदरची में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि रथ कार्यक्रम हुआ। जहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने खरीफ की तैयारी को लेकर किसानों से संवाद किया। उन्नत कृषि तकनीकों के प्रचार और समस्याओं के समाधान पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने 17 प्रतिशत नमक घोल विधि से बीज चयन और वेस्ट डीकम्पोजर के उपयोग की जानकारी दी। इसका जीवंत प्रदर्शन भी किया। किसानों से वैज्ञानिक तरीके अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि डीएपी खाद की कमी को देखते हुए 12:32:16, 20:20:0:13 और एसएसपी जैसे वैकल्पिक उर्वरकों का सहकारी समितियों से उठाव कर उपयोग किया जा सकता है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार संतुलित उर्वरक प्रयोग और फसल बीमा से जुड़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक बीपी त्रिपाठी, डीपीडी सुशील वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिरेन्द्र कुमार यादव, उद्यान अधीक्षक आकाश डड़सेना, मत्स्य निरीक्षक निलेश चंद्रवंशी, सरपंच सुखदास पटेल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *