ऑपरेशन आघात: तमता में 12 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

तमता | पत्थलगांव पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम तमता नाकापारा निवासी गोविंद वैष्णव (उम्र 40 वर्ष) को अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना पत्थलगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद वैष्णव दो बैग में अंग्रेजी शराब भरकर ग्राहकों की तलाश में तमता नाकापारा बस्ती की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंद वैष्णव के घर के सामने दबिश दी। पुलिस को आरोपी के कब्जे से कुल 12 लीटर अंग्रेजी शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,080 है, बरामद हुई। मौके पर शराब को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पत्थलगांव पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जारी अभियान की एक अहम कड़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *