तमता | पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के सुखवासुपारा तालाब में सोमवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 9 बजे घटित हुआ, जब गांव के 35 वर्षीय राजू कांदरा तालाब में नहाने गया था। राजू कांदरा पंडरीपानी निवासी सुखर साय का पुत्र था, नहाने के दौरान राजू का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाया। चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद ग्रामीणों ने जब तालाब की ओर देखा, तो राजू को डूबते पाया। लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकालने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


