आदर्श विद्यालय में प्रवेश के लिए आज अंतिम दिन

भास्कर न्यूज | डौंडी नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय में गणित, जीव विज्ञान, कामर्स, कृषि संकाय संचालित है। प्रवेश के लिए कक्षा दसवीं के प्राप्तांक से मेरिट आधार पर चयन किया जाएगा। प्राचार्य विजया दवे ने बताया कि कक्षा दसवीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति की 18‌ और अनुसूचित जाति की 2 सीटें रिक्त हैं। इच्छुक छात्र विद्यालय से निशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जून है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *