बालोद| नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने अटल परिसर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जय स्तंभ के पास चल रहे निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिलने पर अध्यक्ष ने ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल परिसर के निर्माण में कोई भी गलती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान गिरजेश गुप्ता, सुनीता मनहर, प्रीतम ठाकुर, गोकुल ठाकुर, कांति साहू, पुष्पा साहू , संतोष पाठक, वैभव राखेचा और गोमती मौजूद रहीं।


