भटगांव में हर परिवार को पौधे लगाने प्रेरित करेगी पंचायत

भास्कर न्यूज | कलंगपुर ग्राम पंचायत भटगांव में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। सरपंच भारती साहू ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं है। हर महीने पंचायत स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। मां के नाम पर पेड़ लगाना भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करता है। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और भविष्य में सहयोग का भरोसा दिया। पंचायत ने तय किया है कि हर परिवार को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सभी ने मिलकर परिसर में पौधे लगाए और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ली। पंच सरिता, खेमिन, पुष्पलता, घनश्याम साहू, लोकेश्वरी, अनुसुइया और आशा शामिल हुए। सचिव भूपेश साहू, मकसूदन चतुर्वेदी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *