भास्कर न्यूज | बालोद आकाशवाणी मोर भुइंया कार्यक्रम के तहत छग कवि गोष्ठी में जिले के प्रतिष्ठित साहित्यकार शासकीय कन्या उमावि अर्जुन्दा के शिक्षक मिथलेश शर्मा की कविताओं का प्रसारण 10 जून को सुबह 8.30 बजे होगा। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक एवं कवि मिथलेश शर्मा 30 साल से आकाशवाणी में प्रसारित कवि गोष्ठी में शामिल हो रहे हैं। 10 जून को प्रसारित होने वाली कवि गोष्ठी का संचालन मिथलेश शर्मा करेंगे। जिसमें प्रतिभागी कवि राजेश्वर राव एवं सपना निगम शामिल होकर अपना कविता पाठ करेंगे। प्रस्तुतकर्ता महेंद्र साहू होंगे।


